Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

तस्करों ने नाबालिग को पकड़ा दी शराब की खेप, भेजा गया बाल सुधार गृह

शराब तस्करों के खिलाफ इन दिनों पुलिस काफी सक्रियता दिखा रही है। पुलिस की मुश्तैदी से परेशान तस्करों ने अब खुद को बचाते हुए अपने कारोबार के संचालन के लिए नाबालिगो का सहारा लिया है। मुरार थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामले देखने को मिला है।

तस्करों ने नाबालिग को पकड़ा दी शराब की खेप, भेजा गया बाल सुधार गृह

- पुलिस गिरफ्त में आए चार शराबी, शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज

केटी न्यूज/चौगाईं

शराब तस्करों के खिलाफ इन दिनों पुलिस काफी सक्रियता दिखा रही है। पुलिस की मुश्तैदी से परेशान तस्करों ने अब खुद को बचाते हुए अपने कारोबार के संचालन के लिए नाबालिगो का सहारा लिया है। मुरार थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामले देखने को मिला है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुरार पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक नाबालिग को पकड़ा है। उसके पास से पांच लीटर देशी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां कोर्ट के निर्देश के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

हालांकि, नाबालिग के हाथ में शराब की खेप मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे है। जानकारों का कहना है कि पुलिस से बचने के लिए ही शराब तस्कर अपने धंधे के लिए नाबालिगो का उपयोग कर रहे है, ताकी उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा तथा मुख्य तस्कर भी पुलिस की पकड़ से बच जाएंगे। बहरहाल मुरार पुलिस इस मामले में पैनी नजर बनाए हुए है तथा मुख्य तस्कर को पकड़ने की रणनीति में जुट गई है। 

वही दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस ने शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है जबकि शराबियों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों तथा शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।