राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता संपन्न, अंतिम दिन विजेताओं को ट्रॉफी-मेडल देकर किया गया सम्मानित

बक्सर में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडल) वुशु अंडर-19 बालक/बालिका खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी विनीत कुमार ने शॉल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता संपन्न, अंतिम दिन विजेताओं को ट्रॉफी-मेडल देकर किया गया सम्मानित

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडल) वुशु अंडर-19 बालक/बालिका खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी विनीत कुमार ने शॉल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अंतिम चरण के मुकाबलों का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में उमड़ी भीड़ और खिलाड़ियों का उत्साह पूरे आयोजन का आकर्षण बना रहा। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता के संचालन में योगदान देने वाले तकनीकी पदाधिकारियों को भी मोमेंटो और शॉल प्रदान किया गया।

-- बालिका वर्ग के परिणाम

बालिका वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में शिवानी कुमारी (पटना) स्वर्ण, मासूम कुमारी (सारण) रजत, प्रज्ञा परस्त (तिरहुत) एवं कोमल कुमारी (मुंगेर) को कांस्य। 48 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्मी कुमारी (पटना) स्वर्ण, रितु कुमारी (सारण) रजत, आदिति (मुंगेर) कांस्य, नंदनी कुमारी (तिरहुत)। 52 किग्रा भार वर्ग में नैना कुमारी (पटना) स्वर्ण, शिवानी (मुंगेर) रजत, रागिनी (दरभंगा) व रानी लक्ष्मी (तिरहुत) को कांस्य। 56 किग्रा भार वर्ग में खुशी श्रीवास्तव (पटना) स्वर्ण, शांभवी सिंह (तिरहुत) रजत तथा मनीषा (पूर्णिया) कांस्य। 60 किग्रा भार वर्ग में श्वेता कुमारी (पटना) स्वर्ण, खुशी कुमारी (सारण) रजत। 65 किग्रा भार वर्ग में मानसी तिवारी (पटना) स्वर्ण, अनुष्का कुमारी (सारण) रजत। 70 किग्रा भार वर्ग में साक्षी कुमारी (तिरहुत) स्वर्ण, कंगना (दरभंगा) रजत। 75 किग्रा भार वर्ग में रिंकी कुमारी (सारण) ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

-- बालक वर्ग के परिणाम

वचीं, बालक वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग में पंकज कुमार (दरभंगा) स्वर्ण, शुभम पांडे (पटना) रजत, विक्रम (तिरहुत) एवं सागर (सारण) को कांस्य। 52 किग्रा भार वर्ग में सुमित कुमार (तिरहुत) स्वर्ण, आयुष (मुंगेर) रजत, समर गुप्ता (सारण) व करण (पटना) को कांस्य। 56 किग्रा वर्ग में बसंत कुमार (तिरहुत) स्वर्ण, प्रियतम (सारण) रजत, अशोक (मुंगेर) कांस्य। 60 किग्रा भार वर्ग में अनुराग (सारण) स्वर्ण, प्रिंस शर्मा (पटना) रजत, आकाश (मगध) एवं कृष्णा साहू (दरभंगा) को कांस्य। 65 किग्रा भार वर्ग में अभि कुमार (पटना) स्वर्ण, अश्वनी (पूर्णिया) रजत, ब्रिज कृष (मुंगेर) व अमन (मगध) कांस्य। 70 किग्रा भार वर्ग में विकास (सारण) स्वर्ण, कृष कुमार सिंह (तिरहुत) रजत, अमित (पटना) व साहिल लाल (मगध) कांस्य। 75 किग्रा भार वर्ग में शिवम (तिरहुत) स्वर्ण, प्रतीक नारायण (मुंगेर) रजत। 80 किग्रा भार वर्ग में सुंदर सिंह स्वर्ण, पारसमणी रजत। 85 किग्रा भार वर्ग में राहुल कुमार स्वर्ण, जबकि 90 किग्रा भार वर्ग में वरुण सिंह स्वर्ण पदक के विजेता रहे।

समापन अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक नारायण वत्स ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य स्तरीय उपलब्धियां निश्चित रूप से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगी।कार्यक्रम में कन्हैया जी, मदन जी, अशोक कुमार, सत्येंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राकेश रंजन उपाध्याय, दयाशंकर पाल सहित बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ किया गया।