Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

अंधविश्वास: ऑपरेशन के बाद प्रसुता की बिगड़ी तबियत तो डाक्टर बोला आपके घर की आत्मा ने पकड़ ली है और शुरू हो गई अस्पताल में झाड़-फूंक, मौत

अंधविश्वास: ऑपरेशन के बाद प्रसुता की बिगड़ी तबियत तो डाक्टर बोला आपके घर की आत्मा ने पकड़ ली है और शुरू हो गई अस्पताल में झाड़-फूंक, मौत

- बिहिया के निजी अस्पताल की गुरुवार की शाम की घटना हुई घटना

केटी न्यूज/आरा

डाक्टर के अंधविश्वास के कारण एक प्रसुता की जान चली गई। घटना गुरूवार की शाम जिले के बिहिया प्रखंड के एक निजी क्लिनिक में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराने के बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल में ही झाड़-फूंक शुरू कर दी गयी। उसके चक्कर में प्रसुता की जान चली गयी। इधर, मौत के बाद डाक्टर द्वारा स्थिति गंभीर बताते हुए प्रसुता को रेफर कर दिया गया।

अंधविश्वास: ऑपरेशन के बाद प्रसुता की बिगड़ी तबियत तो डाक्टर बोला आपके घर की आत्मा ने पकड़ ली है और शुरू हो गई अस्पताल में झाड़-फूंक, मौत

उसे लेकर क्लीनिक में देर तक अफरा-तफरी मची रही। मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी हेवंती देवी 21 पति रंजीत राम के रूप में हुई। उसकी सास कलावती देवी ने बताया कि वह अपनी बहू हेवंती देवी को बुधवार की सुबह बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव उसके मायके लेकर गई थी। वहां करीब 12 बजे दिन में उसे काफी तेज लेबर पेन होने लगा। उसके बाद उसे बिहिया स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां डाक्टर की ओर से ऑपरेशन की सलाह दी गयी। उसके बाद डाक्टर द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया और उसे बेटा पैदा हुआ।

अंधविश्वास: ऑपरेशन के बाद प्रसुता की बिगड़ी तबियत तो डाक्टर बोला आपके घर की आत्मा ने पकड़ ली है और शुरू हो गई अस्पताल में झाड़-फूंक, मौत

गुरुवार की सुबह डाक्टर द्वारा उसे खून चढ़ाया जा रहा था। तभी उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। उसे देख उनलोगों द्वारा इलाज के लिए बाहर ले जाने की बात कही गयी। तब उक्त चिकित्सक द्वारा कहा गया कि कुछ नहीं हुआ है‌। सबकुछ ठीक हो जाएगी। इसके बाद डाक्टर ने कहा कि मरीज को आपके घर की आत्मा ने पकड़ लिया है। जिसकेे बाद क्लीनिक में झाड़-फूंक शुरू कर दी गयी। उसकेे बाद बहू की तबियत और बिगड़ गई व उसकी मौत हो गई। उसके बावजूद डाक्टर द्वारा उसकी हालत गंभीर बताते हुए एंबुलेंस से आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए। वहीं कलावती देवी की ओर से निजी क्लीनिक के डाक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के कारण बहू की मौत होने का आरोप लगाया है। हेवंती की शादी मई  2021 में हुई थी। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।