Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

नैनीजोर ढाबी दियर में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

नैनीजोर थाना क्षेत्र के ढाबी व गजाधर बाबा के डेरा गांव के दियारा इलाके में एक अधेड़ का शव मिला है। रविवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास है।

नैनीजोर ढाबी दियर में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/ ब्रह्मपुर

ग्रामीण सूत्रों की माने तो मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा पिछले चार-पांच दिनों से  ढाबी व गजाधर बाबा के दियारा इलाके में दिखाई पड़ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस अभी उसके मौत के कारणों पर कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

नैनीजोर ढाबी दियर में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से जिला शीतलहर की चपेट में है, ऐसे में ठंड लगने से उसकी मौत होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। नैनीजोर थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज आलम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि उसकी मौत कैसे हुई है।

नैनीजोर ढाबी दियर में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।