Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बीज उत्पादन की जानकारी देने के लिए आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

संयुक्त कृषि भवन, बक्सर के सभागार में सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वावधान में बीज उत्पादन कार्यक्रम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बीज उत्पादन की जानकारी देने के लिए आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

केटी न्यूज/बक्सर

संयुक्त कृषि भवन, बक्सर के सभागार में सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वावधान में बीज उत्पादन कार्यक्रम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने जबकि संचालन सहायक निदेशक, प्रक्षेत्र सह प्रभारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर किशोर ने किया। जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि जिले को बीज उत्पादन में सशक्त बनाने के लिए बीज उत्पादन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, लेकिन बीज उत्पादन के लिए प्रशिक्षण अत्यावश्यक है। ऐसे में यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। सहायक निदेशक, प्रक्षेत्र सह प्रभारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर किशोर ने बीज उत्पादन कार्यक्रम के संक्षिप्त विवरण की जानकारी पावर प्वाईंट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज उत्पादन में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर पंचायतों में पदस्थापित कृषि समन्वयक से तकनीकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। मौके पर वीर कुॅंवर सिंह कृषि महाविद्यालय,डुमरांव के सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार एवं प्रियंका रानी, कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर के पौधा संरक्षण विशेषज्ञ रामकेवल द्वारा तकनीकी सत्र के दौरान किसानों को बीज उत्पादन प्रक्रिया के पद्धति पर प्रकाश डाला गया। आत्मा द्वारा किसानों की तकनीकी जानकारी को समृद्ध करने के लिए बीज उत्पादन पर तकनीकी साहित्य का निःशुल्क वितरण किया गया। मौके पर सहायक निदेशक आशीष कुमार, किरण भारती, आत्माकर्मी विकास कुमार राय, रघुकुल तिलक सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।