“बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व स्वयंसेवकों का भव्य सम्मान”

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष बुधवार को मेधा, मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का साक्षी बना, जब शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी साहिला ने मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के टॉपर्स, बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन के विजेताओं और गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।

“बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व स्वयंसेवकों का भव्य सम्मान”

__ मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं, मैराथन विजेताओं व गंगा स्वच्छता अभियान में योगदान देने वालों को डीएम ने किया सम्मानित

केटी न्यूज/बक्सर :

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष बुधवार को मेधा, मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का साक्षी बना, जब शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी साहिला ने मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के टॉपर्स, बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन के विजेताओं और गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि “बेटियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम, अनुशासन और जीवन मूल्यों को अपनाना है।कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने लक्ष्य साझा किए और जिलाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।इस दौरान मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अनुपा कुमारी ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।वहीं इशा कुमारी द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी तथा मुस्कान कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

टॉप-10 सूची में कई छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने “बेटी पढ़ाओ” अभियान को नई मजबूती दी।इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय में संगम कुमारी प्रथम रहीं, जबकि वाणिज्य संकाय में स्नेहा कुमारी और विज्ञान संकाय में अभिषेक मौर्या ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।सम्मान समारोह के दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखा गया।बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित “रन फॉर फिट” मैराथन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

बालक वर्ग में सचिन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में चाँदनी कुमारी ने बाजी मारी। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 मार्च ) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को भी सम्मान मिला। रूद्रा गुरुकुल, एनसीसी 30 बटालियन, वन प्रक्षेत्र बक्सर, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड और खेल विभाग बक्सर को उनके योगदान के लिए सराहा गया। इन संस्थाओं ने स्वच्छता रैली, पौध रोपण, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियानों के माध्यम से गंगा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।अंत में जिला प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, संस्थाओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। समारोह ने यह संदेश दिया कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।