Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को डुमरांव थाने में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई सख्त और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

​केटी न्यूज/डुमरांव

बैठक में डीएसपी पोलस्त कुमार, बीडीओ संदीप पांडेय, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, जेई मो. इम्तेयाज समेत अन्य अधिकारी, पूजा समिति के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पूजन से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी पोलस्त कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और डीजे उपकरण जब्त कर लिया जाएगा।

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। सभी पूजा पंडाल समितियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे अपने पंडालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश भी दिया गया है। महिलाओं और पुरुषों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने सभी पंडालों पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया है।

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और भगदड़ जैसी स्थिति को टालना है। प्रशासन ने सभी उपस्थित सदस्यों और पूजा समितियों को धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति या समूह धार्मिक उन्माद फैलाने या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कार्य करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। ​

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में विभिन्न पूजा पंडाल समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को भी अधिकारियों के सामने रखा। इनमें बिजली, सफाई और सड़कों की मरम्मत जैसी जनसमस्याएं शामिल थीं। एसडीओ और ईओ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।