Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक अतिक्रमणकारियों पर चला नप का बुलडोजर

पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक अतिक्रमणकारियों पर चला नप का बुलडोजर

केटी न्यूज/बक्सर

पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक अतिक्रमणकारियों पर चला नप का बुलडोजर

शनिवार को नगर परिषद प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया था। इस दौरान पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् बक्सर के देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।  जिसमें पूर्व में नोटिस किये जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई की गई तथा उनके अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक अतिक्रमणकारियों पर चला नप का बुलडोजर

नप की टीम ने सड़क किनारे लगे दुकानों के सामानों की जब्ती तथा रास्ते के किनारे बने अवैध दुकानों को ध्वस्त भी किया। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा पदभार संभालने के बाद से कई बार नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शहर की सड़कों पर निकले, जिसमें इनके द्वारा रामरेखा घाट

पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक अतिक्रमणकारियों पर चला नप का बुलडोजर

रोड, मॉडल थाना रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड, पी पी रोड, इत्यादि का निरीक्षण करते हुए सभी अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने हेतु बार बार कहा। बावजूद दुकानदारों पर कोई असर नहीं दिखा। जिसके फलस्वरूप शनिवार को अतिक्रमण हटाने के क्रम में पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक रोड के किनारे दोनो तरफ भारी मात्रा में अतिक्रमणकारी चेतावनी देने के बाद भी अपना दुकान लगा कर व्यवसाय करते पाए गए

पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक अतिक्रमणकारियों पर चला नप का बुलडोजर

एवं कुछ दुकानदार अपने सीमित क्षेत्र से आगे बढ़ा कर व्यवसाय करते पाए गए जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान जब्ती के साथ साथ अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान रवि सिंह, यशवंत सिंह, नरसिंह चौबे, अनुपम कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, विजय चौरसिया एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।