Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

ट्रक चालक ने खनन पदाधिकारी पर लगाए घूस मांगने के आरोप, पे फोन पर किया पेमेंट

ट्रक चालक ने खनन पदाधिकारी पर लगाए घूस मांगने के आरोप, पे फोन पर किया पेमेंट

केटी न्यूज/बक्सर

एक ट्रक चालक ने जिला खनन पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी पर ट्रक छोड़ने के लिए 50 हजार रूपए घूस मांगने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उसने यहा तक कहा है कि 20 हजार रूपए उनके पे फोन पर डाला हूं तथा 30 हजार नगद दिया गया है। बावजूद उसकी ट्रक नहीं छूटी तथा और 50 जार की डिमांड हो रही है। आरोप लगाने वाला ट्रक चालक रामअशिष सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली गांव का रहने वाला है। उसने राजपुर पुलिस व बक्सर एसपी को आवेदन दे बताया है कि वह 12 चक्का ट्रक संख्या यूपी 61टी 1785 का चालक है, यह ट्रक रविशंकर राय की है

ट्रक चालक ने खनन पदाधिकारी पर लगाए घूस मांगने के आरोप, पे फोन पर किया पेमेंट

तथा इसकी देखरेख उनके भाई गंगाफल राय करते है। उसने बताया है कि वह 14 जून को औरंगाबाद के दाउदनगर बालू घाट से अंडरवेट बालू लेकर चौसा प्रखंड के रामपुर गांव स्थित राजेश कुमार राय के यहा आ रहा था। लेकिन रामपुर देवल मोड़ के पास खनन निरीक्षक आकाश कुमार 4-5 सिपाहियों के साथ उसकी गाड़ी रूकवा उसे देवल पुल के पास तक ले गए और कहे कि तुम बिना चलान यूपी में बालू लेकर जा रहे हो, तुम्हारी ट्रक जब्त कर ली गई है। इसके बाद वे लोग ट्रक को लेकर बक्सर बाजार समिति चले गए। मैने फोन से इसकी सूचना मालिक के भाई को दी। वे मेरे साथ अगले दिन से 16 जून तक बाजार समिति का दौड़ लगाते रहे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। 17 जून को समाहरणालय में जिला खनन पदाधिकारी श्रेयांश तिवेारी से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि ट्रक पर 2 लाख 35 हजार रूपए का जुर्माना लगा है।

ट्रक चालक ने खनन पदाधिकारी पर लगाए घूस मांगने के आरोप, पे फोन पर किया पेमेंट

उन्होंने कहा कि जिन पांच ट्रकों को जब्त किया गया था उनमें से एक ट्रक को हमलोग मैनेज कर छोड़ दिए है। तुम भी 50 हजार रूपए देकर ट्रक ले जा सकते है। चालक ने बताया कि उनके मजबूतर करने पर ट्रक मालिक ने उनके पे फोन नंबर जो सरिता तिवारी के नाम से था 20 हजार रूपए ट्रांसफर किए तथा 30 हजार रूपए नगद दिए। लेकिन इसके बाद भी वे मेरा ट्रक नहीं छोड़े तथा और पांच हजार रूपए की मांग करने लगे। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

ट्रक चालक ने खनन पदाधिकारी पर लगाए घूस मांगने के आरोप, पे फोन पर किया पेमेंट

हालांकि इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं होने से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।