Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

प्लस टू उच्च विद्यालय खिरी व मंगराव में छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

राजपुर प्रखंड के खिरी पंचाय अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय खिरी तथा पंचायत मंगराव अंतर्गत प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, मंगराव में शिविर लगा छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

प्लस टू उच्च विद्यालय खिरी व मंगराव में छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

- कैंप में विभिन्न योजनाओं के लिए छात्रों से लिए गए आवेदन

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर प्रखंड के खिरी पंचाय अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय खिरी तथा पंचायत मंगराव अंतर्गत प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, मंगराव में शिविर लगा छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

प्लस टू उच्च विद्यालय खिरी व मंगराव में छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

प्लस टू उच्च विद्यालय खिरी में आयोजित शिविर के दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नौ आवेदन, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत दो आवेदन तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 63 आवेदन प्राप्त हुए। वही, प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, मंगराव में आयोजित शिविर के दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 12 आवेदन, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत दो आवेदन तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 63 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों में योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच जरूरी अहर्ताएं एवं शर्त की जानकारी विस्तार से दी गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के छात्र छात्राओं को पढ़ाई में आर्थिक सहयोग के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की जा रही है।

प्लस टू उच्च विद्यालय खिरी व मंगराव में छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए बहुत कम ब्याज पर लोन ले सकते है। वही मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से छात्रों को कंम्प्यूटर शिक्षा के अलावे कई छोटे मोटे कार्यों का प्रशिक्षण दें उन्हें हुनरमंद बनाया जा रहा है।  दोनों विद्यालयों में आयोजित शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्रधानाध्यापक, शिक्षक मनोहर कुमार प्रेमांशु, सहायक प्रबंधक, जिला निबंधन परामर्श केंद्र कार्यालय बक्सर, सूरज कुमार एवं सन्नी कुमार, सिंगल विंडो ऑपरेटर बक्सर, पंचायती राज प्रतिनिधि, विकास मित्र, जीविका के कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।